0000-00-00
*श्रीसारस्वत पञ्चाङ्ग™----------®*
*👉पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहो के शुभ फल मिलते है। इसलिए हर मनुष्य को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति के लिए नित्य पंचांग को देखना और पढ़ना चाहिए।*
*🐚🌺📜आज का पञ्चाङ्ग📜🌺🐚*
🔅 आज का दिनाँक 10 अक्टूबर 2023
🔅 दिन - मंगलवार
🔅 विक्रम संवत - 2080
🔅 शाकः संवत - 1945
🔅 संवत्सर नाम - पिंगल
🔅 अयन - दक्षिणायन
🔅 ऋतु - शरद
🔅 मास - आश्विन
🔅 पक्ष - कृष्णपक्ष
🔅 तिथि - एकादशी
🔅 नक्षत्र - मघा
🔅 योग - साध्य
🔅 दिशाशूल - उत्तर दिशा मे
🔅 सूर्योदय - 06:34 मिनट पर
🔅 सूर्यास्त - 18:13 मिनट पर
🔅 चंद्रोदय - 27:23 मिनट पर
🔅 चंद्रास्त - 16:08 मिनट पर
🔅 राहुकाल - 15:18 - 16:45 अशुभ
🔅 अभिजित - 12:05 -12:53 शुभ
🔅 तिथिविशेष - गण्डमूल योग , इंदिरा एकादशी , मघा श्राद्ध ,
*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*--*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*
*🔱⚜ भाग्योदय के लिए क्या करें⚜🔱*
*👉आचार्य चाणक्य के अनुसार धोखेबाज लोगों की ऐसे कर सकते हैं पहचान:-----*
*🌻आचार्य चाणक्य बहुत बड़े राजनीतिज्ञ थे लेकिन इसके साथ ही वो बहुत बड़े धर्म ज्ञाता भी थे। इसके साथ ही आचार्य चाणक्य एक महान कूटनीतिज्ञ, कुशल अर्थशास्त्री के साथ एक अच्छे शिक्षक भी थे।*
*🌻उन्होंने अपनी नीति में सरल जीवन व्यतीत करने का तरीका बताया है। आचार्य के नीतियों का पालन आज भी व्यक्ति करते है। चाणक्य की नीति ऐसी होती है की जीवन में आई परेशानियों का सामना आप डट के कर सकते है।*
*🌻इन्होंने अपने नीति शास्त्र में जीवन जीने के ऐसे तरीके बताए है,जिससे व्यक्ति को सफलता मिलना तय है। उन्होंने अपने नीति के सार में धोखेबाज और स्वार्थी लोगों के बारे में भी जिक्र किया है। इसमें घुमा फिराकर बात करने वाले और वक्त पर मदद न करने वाले जैसे लोगों के बारे बताया है,आइए जानते है की किन लक्षणों से आप धोखेबाज लोगों की पहचान कर सकते हैं।*
*👉घुमा फिरा कर बाते करने वाले लोग:-*
*🌻जो लोग सच्चे होते है वो कभी भी घुमा फिरा कर बातें नहीं करते है। उन्हें जो भी कहना होता है वो सीधे बोल देते है। जिसके मन में चोर होता है वही घुमा फिरा कर बात करता है। ऐसे व्यक्ति पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। ये आपके लिए घातक हो सकता है, तो आप ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाएं रखें।*
*👉बहानेबाज लोग:-*
*🌻जो लोग आपके काम को लेकर हमेशा बहाने बनाते है ,वो आपके कभी हितैषी नहीं हो सकते है। ऐसे व्यक्ति आपके साथ इसलिए होते है ताकि उनका काम निकल जाए और फिर आपसे कोई मतलब नहीं रखेंगे।*
*🌻ऐसे लोग से कभी भी दोस्ती ना करिए क्योंकि ये हमेशा पीठ पीछे छुरा घोंपते है। बहाने वाले लोग कभी भी आपके काम नहीं आते है। इसलिए ऐसे व्यक्ति से दूर रहिए तो अच्छा है।*
*👉समय पर काम न आए:-*
*🌻व्यक्ति छोटा हो या बड़ा ये मायने नहीं रखता है, मायने ये रखता है की वो व्यक्ति आपके बुरे समय में साथ था। जिस भी व्यक्ति की बुरे समय में आपको सबसे ज्यादा जरूरत होती है और वो आपका साथ ना दे तो समझ लीजिए की वो आपका शुभचिंतक नहीं है। ऐसे लोग आपको कभी भी मुश्किल में डाल सकते है। ऐसे व्यक्ति बहुत मतलबी होते है ,वो सिर्फ अपने ही बारे के सोचते है।*
*You can contact us onwhatsapp*
http://wa.me/919314147672/?text=Hello
*#I.k. bhardwaj*
*#Astrology*
*#vaastu salahkar*
*#sri sarswat Jyotish*
*👉नोट~~~~ आज साध्य योग में सब्जियों का दान करना शुभफलदायी है।*
==================================================
*✍ पंचागकर्ता~~~इन्द्रकृष्ण भारद्वाज(बीकानेर)*
*मोबाइल नम्बर ---- +919314147672 9214247672*
*Email. --- inderkumar221@gmail.com*
==================================================
*यह पंचांगबीकानेर की अक्षांश रेखांश परआधारित है।*
🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌻🌹🌻🌹🌻
Get In Touch
Have questions or feedback? We'd love to hear from you.