सात मुखी रुद्राक्ष

सात मुखी रुद्राक्ष या सप्तमुखी रुद्राक्ष दरिद्रता को दूर करने वाला होता है। इस सप्तमुखी रुद्राक्ष को धारण करने से महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। सप्तमुखी रुद्राक्ष को सप्तमातृका तथा सप्त ऋषियों का प्रतिनिधि भी माना गया है। यह अत्यंत उपयोगी तथा लाभप्रद रुद्राक्ष है। यह रुद्राक्ष जो भी जातक धारण करता है उसे अपने जीवन में धन-संपत्ति, कीर्ति और विजय प्राप्त होता है। साथ ही सभी कार्य, व्यापार आदि में बढ़ोतरी कराने वाला है।

इस सातमुखी रुद्राक्ष की जानकारी वीडियो के रूप में देखें

सात मुखी रुद्राक्ष को कच्चे दूध और काले तिल से अभिषेक एवं पूजा कर के शुक्रवार या सोमवार को "ॐ सप्त वकत्रस्य नमः ॐ हुं नमः" इस मन्त्र की 21 माला जप करके धारण करना चाहिए।

विशेष :
सप्त मुखी रुद्राक्ष में शनि ग्रह का प्राधान्य है इसी लिए धनु राशि और मीन राशि के सभी जातक यह रुद्राक्ष धारण कर सकते है। यदि आप के जीवन में धैर्य नहीं है,विनम्रता नहीं है सहानुभति नहीं है यदि आप लोह सम्बंधित वेपर उद्योग करते हो यदि कोई भी रचनात्मक कार्य आप करते हो तो भी आप सप्त मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हो। यदि आपके शरीर की होरा को बेलेन्स करना है तो भी आप यह सप्त मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हो।


Get In Touch

Have questions or feedback? We'd love to hear from you.