loder gif of Pramod Mahadev Sabale profile | ALLSO-Best Astrologer In India

Zodiac Details

img Sagittarius Predication


धनु राशि

शुभरंग:- पीला,

शुभ:- अंक 9,

शुभ घातु:- सोना,

शुभरत्न:- पुखराज,

शुभदिन:- गुरुवार,

ईष्ट:- सत्यनारायण का व्रत व पूजन से लाभ होगा,

शुभमास:- चैत्र, मार्गशीर्ष, माघ, फाल्गुन,

मध्यममास:- वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़,

अशुभमास:- श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक व पौष ।

धनु के जातक बहुत उदार, आदर्शवादी एवं मजाकिया प्रवृत्तिवाले तथा छूटछाट के माहौल में रहना विशेष पसंद करते हैं। 

धनु राशि के जातक अपनी स्वतंत्रता में बाधा सहन नहीं कर सकते ।

ये तीव्र जिज्ञासा से भरे और भ्रमण के शौकीन होते हैं लेकिन चिपकू लोगों को नापसंद करते हैं।

अगर किसी के साथ उनकी सही ट्यूननिंग बैठ जाए तो ये बहुत वफादार, भरोसेमंद और समर्पित साबित होते हैं तथा जीवन एवं संस्कृति की विविधता का आनंद लेना बेहद पसंद करते हैं।

धनु राशि के जातक बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। 

 अपने लिए पहले से ज्यादा बड़े लक्ष्य तय करने में इनका विश्वास होता है।

कभी-कभी उत्साह में आकर ये कुछ ऐसे काम कर देते हैं जिनके परिणाम अच्छे नहीं होते और कभी-कभी इनमें असुरक्षा की भावना भी आ जाती है।

अपनी मित्र मंडली के बीच ये खासे लोकप्रिय एवं चर्चित होते हैं।

इनकी दोस्ती कई प्रभावशाली लोगों से भी रहती है।

हालांकि, इनके दुश्मन और ईर्ष्या करने वाले भी काफी होते हैं लेकिन इन्हें अधिक नुक्सान नहीं पहुंचा पाते।

धनु राशि के जातक किसी से एक इंसान से रिश्ता बनाने में आनेवाली बोरियत से डरते है।

इनका सोचना है की किसी एक के साथ रिश्ता बना के उनकी जिंदगी एक - जैसी चलकर रंगहीन हो जाएगी |

इस राशि के लड़के सकारात्मकता से भरपूर होते हैं और अपने साथी को भी प्रेरित करते है।

जीवन में आनेवाली हर परेशानी का उत्तर ये अपनी दिल को छू लेने वाली मुस्कुराहट से देते हैं।

यह भी कहा जाता है कि धनु राशि वाले काफी खुले विचारों के होते हैं।

जीवन के अर्थ को अच्छी तरह समझते हैं।

हंमेशा दूसरों के विषय में जानने की चेष्टा करते रहते हैं।

ये रोमांचप्रिय, निडर व आत्मविश्वासी, अत्यधिक महत्वाकांक्षी और स्पष्टवादी होते हैं लेकिन स्पष्टवादिता के कारण दूसरों की भावनाओं को ठेस भी पहुंचा देते हैं।

इनके मुताबिक जो इन्होने द्वारा जांचा हुआ है वही सत्य है जिस वजह से इनके मित्र कम होते हैं।

ये धार्मिक विचार से दूर होते हैं। धनु राशि के लड़के मध्यम कद के होते हैं। जातक के बाल भूरे और आंखें विशाल होती हैं।

इनमें धीरज की कमी रहती है।

इन्हें मेकअप(सजने-सँवरने वाली) करने वाली लड़कियां प्रिय होती हैं तथा भूरा और पीला रंग पसंद होता है।

अपनी पढ़ाई और करियर के कारण अपने जीवन साथी और विवाहित जीवन की उपेक्षा कर देते हैं।

धनु राशि की लड़कियां लम्बे कदमों से चलने वाली होती हैं।

ये आसानी से किसी के साथ दोस्ती नहीं करतीं।

ये अच्छी श्रोता होती हैं और इन्हें खुले और ईमानदारीपूर्ण व्यवहार के व्यक्ति पसंद आते हैं।

इनके जीवन में भौतिक सुखों की महत्ता रहती है।

सामान्यत: सुखी और सम्पन्न जीवन व्यतीत करती हैं।

Daily Planetary Overview

Consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididuesdeentiut labore
etesde dolore magna aliquapspendisse and the gravida.