दाम्पत्य जीवन में कलह

प्रश्न- पंडित जी हमारा वैवाहिक जीवन  सुखमय था पिछले 10 सालों से परंतु पता नहीं 6 माह से ऐसा क्या हो रहा है। जिसके कारण हमारे बीच दूरियां आने लगा है। अब पहले जैसे रिश्ते में खुमारी नहीं रहा। हमने अपना घर वास्तु के अनुसार बनवाया है। हमारा बैडरूम भी दक्षिण दिशा में है जो की वास्तु सम्मत है। परंतु फिर भी हमारा वैवाहिक जीवन सुख में नहीं है।

पंडितजी - आप अपने घर का नक्शा भेजें। देखते हैं उसमें क्या प्रॉब्लम है। जो आपको ऐसी कंडीशन का सामना करना पड़ रहा है।

शुभम ने अपने घर का नक्शा भेजा। उत्तर दिशा को मार्क करते हुए। 

जब हमने शुभम के घर के नक्शे को 16 दिशाओं में विभक्त किया तो पाया कि घर का नक्शा वास्तु सम्मत है। उसके घर के नक्शे में ऐसा कोई भी दोष नहीं है, जिससे यह कहा जा सके की वास्तु दोष है। 

ऐसी स्थिति में उसके घर का विजिट किया गया तो देखने को मिला कि उनके बेडरूम में बेडरूम के दीवार में दरार नजर आ रहे थे। साथ ही कहीं कहीं प्लास्टर उखड़ा हुआ था। 

जिसके कारण उनकी पत्नी का स्वास्थ्य आए दिन खराब ही रहता था। पत्नी की बीमारी के चलते ही दोनों के बीच रिश्तों में भी दरार आने लगा था।

साथ ही वे जीस बेड का उपयोग करते थे, सोने के लिए उसमें अनावश्यक सामग्री जैसे कि कपड़ा, पुस्तक, लोहा , कांच के समान भरे पड़े हुए थे। जिसके कारण दोनों के बीच प्यार में कमी आ रहा था।

हमने इन दोनों को ठीक करने के लिए परामर्श दिया।

उनके इन दोनों समस्याओं का निराकरण करते ही उन्हें आश्चर्यजनक परिणाम प्राप्त हुए।

और वे 21 दिन के अंदर ही सुखी वैवाहिक जीवन का लुफ्त उठाने लगे।
✍️ Raajeshwar Adiley


Get In Touch

Have questions or feedback? We'd love to hear from you.