Warning: file_get_contents(http://ipinfo.io/216.73.217.61/json): Failed to open stream: HTTP request failed! HTTP/1.1 429 Too Many Requests in /home/u782627491/domains/allso.in/public_html/BlogDetail.php on line 37

Easy Remedies for 9Planets

जिनके भी ग्रह दशा खराब है या जीवन में मुसीबतें हैं। जो लोग कुंडली विश्लेषण नहीं करा सकते हैं उन लोगों के लिए आज का पोस्ट बहुत खास है। सूर्य -चंद्रमा, माता- पिता सूर्य देव को जल चढ़ाएं, गायत्री मंत्र जप करें। पिता का सम्मान करें। रातको देरी से ना खाए। मा से आशीर्वाद लेना न भूले, पानी का व्यय न करे। चावल दूध की खीर का सेवन करें। सुबह उठ कर सबसे पहले अपने "माँ पिताजी " के चरण सपर्श करे, उस दिन के लिए "सूर्य चन्द्र" बहुत ही शुभ फल देंगे। रोज शुभ फल चाहते हो तो रोज यह कार्य जरूर करें। एक गिलास गर्म पानी पियें जल(चन्द्र) का यह प्रवाह आपके शरीर की सारी नसों को खोल देगा। बुध ग्रह दांत साफ़ करके, घर से निकल कर सैर करने जाए, और घास पर नंगे पाँव चले, आप का "बुध" बलवान होगा। हरी सब्जी खाएं। गौ माता को हरी घास खिलाएं। गाली ना बोले। शुक्र-- सैर पर आप अपनी पत्नी को भी ले जाएँ "पत्नी" साथ होगी तो सुबह की सैर का "लुत्फ़" ही कुछ और होगा। दिन भर स्फूर्ति रहेगी तो "शुक्र" का रोमांस भी आप के साथ होगा। अत्तर लगाए, इस्त्री किए हुए कपड़े पहने। केतु--- घर से जब चले तो साथ में कुछ खाने का सामान "Bread" वगैरह लेकर जाएँ कई बार रास्ते में आवारा "कुत्ते" मिलतें है उन्हें Bread खाने को दे, जिससे आप का "केतु" भी अनुकूल होगा। क्योंकि "कुत्ता जाति को माना गया है दरवेश ,इसकी प्रार्थना करती प्रभु के घर प्रवेश । मंगल-- पन्द्रह बीस मिनट कसरत करें, साइकिल चलाए, नृत्य की प्रैक्टिस करे, स्केटिंग करे, जिम जाते हैं तो आप का "मंगल" आप को चुस्त दरुस्त रखेगा। शनि---- नहाने से पहले सरसों के तेल की मालिश करें "शनि" की कमी भी दूर हो जायेगी । झूठ ना बोले। अपशब्द का उपयोग न करे। गुरु--- नहाने के पानी में हल्दी मिलाए, चंदन, केसर, हल्दी का टिका लगाए। नहाने के बाद श्रद्धा अनुसार पूजा पाठ से "गुरु" भी active हो जायेंगे। राहु---- भगवान् सूर्य को जल दे "राहू" के दोष भी शांत होते हैं। आज कल गर्मियाँ हैं गली मोहल्ले में सुबह सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाने आता है उसे ठंडा पानी पिलाए या कुछ खिला दे "राहू" की आशीष भी मिल जायेगी | आपके आसपास का परिसर स्वच्छ रखे। रोज झाडू लगाए, बाथरूम साफ करे। अगर आप यह प्रतिदिन "नियम" से करेंगे तो जीवन में एक "अनुशासन" आएगा तो समझ ले "सूर्य" भी अनुकूल हो गया। क्योंकि वक़्त की पाबंदी सीखनी है तो "सूर्य" से सीखें। सूर्य सभी ग्रहों के दोषों को हर लेता है। डॉ नेहल दफ्तरी स्पंदन स्पर्श ९७५७०९१६३१

Get In Touch

Have questions or feedback? We'd love to hear from you.