Warning: file_get_contents(http://ipinfo.io/216.73.217.61/json): Failed to open stream: HTTP request failed! HTTP/1.1 429 Too Many Requests in /home/u782627491/domains/allso.in/public_html/BlogDetail.php on line 37

*22 अप्रैल 2023 में भाग्योदय होने वाला है इन 5 राश

*22 अप्रैल 2023 में भाग्योदय होने वाला है इन 5 राशियों का, चमकेगा सितारा बुलंदी पर बताएंगे पंडित अमित कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य जी * *इस समय कुंभ में शनिदेव विराजमान हैं, मेष राशि में राहु, तुला में केतु है। आने वाले समय में मेष राशि में बृहस्पति ग्रह का गोचर होगा। राहु मेष राशि में पहले से ही विद्यमान है। जब बृहस्पति का मेष राशि में प्रवेश होगा तो गजलक्ष्मी योग बनेगा। इसी के साथ उसी दौरान बुध और सूर्य से बुधादित्य योग और सूर्य एवं गुरु की युति से प्रतियुति या नवम-पंचम योग का निर्माण होगा।* *गुरु ग्रह 22 अप्रैल 2023 को प्रातःकाल 03 बजकर 33 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि में गुरु ग्रह जब गोचर करेंगे उस समय वे अपनी अस्त अवस्था में होंगे, लेकिन 27 अप्रैल 2023 को जब वे उदय होंगे तो 5 राशियों का सितारा बुलंदी पर चमकेगा।* *1. मेष राशि :- आपकी राशि में राहू, बुध, सूर्य और गुरु की युति प्रथम भाव में होगी। यह दुर्लभ संयोग जब रहेगा तो आप हर क्षेत्र में उन्नति करेंगे। आपमें ऊर्जा में वृद्धि होगी। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। संभावना है कि वेतनवृद्धि के साथ आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में मनचाहा मुनाफा मिलेगा। *2. मिथुन राशि :- आपकी राशि के 11वें में यह युति बन रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। *3. मकर राशि :- आपकी राशि में यह योग चतुर्थ भाव में बन रहा है। यह जीवन में भौतिक सुख और सुविधाओं का विस्तार करेगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनाएगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति देगा। *4. सिंह राशि :- आपकी राशि के नौवें भाव में युति बन रही है जो भाग्य को जागृत करेगी। हर क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी में आप तरक्की करेंगे और व्यापारी हैं तो आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। पिता से संबंधों को मजबूत बनाकर रखें। *5. मीन राशि :-आपकी राशि के दूसरे भाव में में यह युति बन रही है। आपकी वाणी और संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त करेंगे। बचत में बढ़ोतरी होगी। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में मुनाफा मिलेगा। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। #ह्रीमज्योतिषसंस्थानगाजियाबाद #हमभाग्यकेज्ञाताहैंभाग्यविधातानही #पंडितअमितकुमारशर्माज्योतिषाचार्य #जयमातादी9811480200 #ह्रीम #जयमातादी

Get In Touch

Have questions or feedback? We'd love to hear from you.